Posts

Showing posts from March, 2024

बटुकेश्वर महादेव मंदिर, खैरी - भारतीय संस्कृति और धार्मिक ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण स्थल है।

Image
  बटुकेश्वर महादेव मंदिर, खैरी - भारतीय संस्कृति और धार्मिक ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण स्थल है।  यहां की प्राचीनता और गौरवशाली मूर्तियों ने इसे एक अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक भंडार के रूप में स्थान दिया है। बटुकेश्वर महादेव मंदिर खैरी के प्राचीन इतिहास में कई महत्वपूर्ण कथाएं और पौराणिक कथाएं भी हैं। शिव मंदिर खैरी एक प्राचीन और पवित्र स्थल है जो हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में स्थित है। यहां का शिवलिंग अत्यधिक प्राचीन माना जाता है, और कहा जाता है कि यह शिवलिंग लगभग 6 से 7 फुट गहराई  तक हैं । इस अनोखे शिवलिंग को बहुत पुराने बरगद के पेड़ के बीच से प्रकट होते हुए देखा गया था, और इसे सव्यंभू महादेव के रूप में स्थानीय लोगों ने पूजा की जाती है। शिव मंदिर खैरी का निर्माण सन् 1984 में महान योगी इतवार पूरी, जिन्हें शोटे वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है, ने किया था। इस मंदिर का निर्माण स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ था। मंदिर का आकार और रचना अत्यंत आकर्षक है, और यहां के दर्शन करने वालों को आत्मिक शांति और सुकून का अनुभव होता है। शिव मंदिर  बीड खैरी में आप श...